फ्रांसीसी सैनिकों के प्रस्थान का हिस्सा है
जुलाई 2023, में तख्ता पलट के बाद,नाइजर की नयी सरकार ने,जनवरी 2024 के पहले
सप्ताह में, फ्रांसीसी जल महाशक्ति कंपनी वेओलिया और उसकी सहायक कंपनी सोसाइटी डी'एक्सप्लॉइटेशन
डेस ईओक्स डू नाइजर (एसईईएन) के साथ अपना अनुबंध समाप्त करते हुए, अपने
पीने के पानी के संचालन का राष्ट्रीयकरण करने का निर्णय लिया है। वेओलिया और उसकी
सहायक कम्पनी के साथ अनुबंध 31 दिसंबर 2022 को समाप्त
हो गया था,जिसे कि
नवीनीकृत नहीं किया गया . यह साझेदारी 22 साल से
अधिक रही .
यह निर्णय अंतरिम मंत्रिपरिषद द्वारा ला निगेरिएन डेस एओक्स यानि “नाइजीरियाई वाटर्स" नामक एक नई राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी को क़ानून
से स्थापित करने की
परिक्रिया के तहत एक मसौदा डिक्री को अपनाने के बाद लिया गया ।
ला निगेरिएन डेस ईक्स अब शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में पीने के पानी के, उत्पादन ,वितरण और संचालन को
सुनिश्चित करने के लिए कार्यभार संभाल रहा है।
निगेरिएन डेस एउक्स ऐसे समय में जल क्षेत्र की बागडोर संभाल रहे हैं जब नाइजर एक राजनीतिक संकट से गुजर रहा है . 26 जुलाई 2023 को जनरल अब्दुर्रहमान त्चियानी के नेतृत्व में विद्रोहियों द्वारा राष्ट्रपति मोहम्मद बज़ौम को अपदस्थ कर दिया गया था और 28 जुलाई को त्चियानी को राज्य का प्रमुख घोषित किया गया था, जो बाकी नाइजीरियाई सेना को अपने पक्ष में लाने में कामयाब रहे थे।
फ्रांसीसी सैनिकों की उपस्थिति के खिलाफ जन भावना पिछले दो वर्षों में कई बड़े पैमाने पर प्रदर्शनों, में प्रकट हुई । लेकिन इस तख्ता पलट के बाद अगस्त और सितम्बर 2023 के महीनों में देश में फ्रेंच सैनिकों को देश से बहार निकालने के लिये शक्तिशाली उग्र प्रदर्शन होते रहे.
अन्ततय, तीन महीने से भी कम समय में यानि 10 अक्टूबर 2023 को , लगभग 1,400 फ्रांसीसी सैनिक पश्चिमी नाइजर के एक शहर ओआलम को छोड़ चाड में एन'जामेना के लिए रवाना किये गये । तो सवाल यह है कि क्या फ्रांसीसी वाटर जेंट वेओलिया का प्रस्थान, नाइजर से फ्रांसीसी सैनिकों के चल रहे प्रस्थान का हिस्सा है। नीचे दिए गये द्रष्टान्त इसकी झलक देते हैं .
इसी दिन की ,एक और खबर के अनुसार , नाइजर की सैन्य सरकार ने भी आपूर्तिकर्ताओं को फ्रांसीसी सैन्य अड्डे को पानी, बिजली और भोजन की आपूर्ति बंद करने का भी निर्देश दिया है . साथ ही चेतावनी दी है कि जो कोई भी सामान और सेवाओं के साथ फ्रेंच सैन्य आधार की आपूर्ति जारी रखेगा उसे "संप्रभु लोगों के दुश्मन" के रूप में माना जाएगा।
साथ ही ,नाइजर की सैन्य सरकार ने कथित तौर पर रविवार, 27 अगस्त 2023 को फ्रांसीसी राजदूत सिल्वेन इट्टे को देश छोड़ने के लिए दिए गए 48 घंटों की समय सीमा समाप्त होने के बाद राजधानी नियामी में फ्रांसीसी दूतावास में बिजली और पानी की आपूर्ति काट दी और दूतावास को हथियार बंद नाइजर सैनिकों ने घेर लिया .
वाटरएड के अनुसार, पश्चिम अफ्रीका का भूमि से घिरा देश
नाइजर 24.2 मिलियन नाइजीरियाई लोगों का घर है जिसमें लगभग 17% आबादी शहरी क्षेत्रों में और 83% आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती
है। जिनमें से 12.8 मिलियन लोगों के पास साफ पानी तक पहुंच नहीं है।। केवल 53% आबादी के पास पीने के पानी के स्रोत तक पहुंच है. शेहरी और ग्रामीण
छेत्रों में पानी की पहुँच तक आसमंता बहुत है . नाइजर का लगभग 80% हिस्सा सहारा रेगिस्तान की सीमा के
भीतर रहता है जहां तापमान औसत 40℃ है,
जिसके कारण स्वच्छ पानी तक पहुंच
मुश्किल है .इसके अतिरिक्त, पूरे देश में केवल 22.7% स्कूलों में पीने के पानी की पहुंच है और अक्सर उचित स्वच्छता
सुविधाओं तक पहुंच का अभाव है।
सुरक्षित जल स्रोतों तक पहुंच के बिना आबादी में पानी से संबंधित बीमारियों के होने का खतरा अधिक होता है, जो पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु का प्रमुख कारण बनता है। नाइजर की ग्रामीण आजीविका मुख्यतः कृषि आधारित है। मुख्य कृषि गतिविधियाँ वर्षा आधारित हैं, और जलवायु परिवर्तन और परिवर्तनशीलता के कारण वर्षा की कमी के कारण कृषि उपज में लगातार आ रही गिरावट , देश के खाद्य उत्पादन को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर रही है। परिणामस्वरूप, खाद्य असुरक्षा बढ़ती जा रही है
(सन्दर्भ –अफ्रिक
21,स्पुतनिक अफ्रीका ,ग्रीन लेफ्ट ,डे फ्रयूरो ,पीपलस डिस्पैच )
पानी से संबंधित सूचनाओ,समाचारों और सन्दर्भों का
संकलन –पानी पत्रक
पानी पत्रक ( 143-14 मार्च 2024 ) जलधारा अभियान, 221,पत्रकार कॉलोनी,जयपुर-राजस्थान,302020,संपर्क-उपेन्द्रशंकर-7597088300.मेल-jaldharaabhiyan.jaipur@gmail.com
शानदार
जवाब देंहटाएं